बेमौसम बरसात ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी, मुआवजा की मांग

चित्तौड़गढ़। जिले पिछले 2-3 दिन से हो रही बरसात ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया हैं। खेतों पर फसल पक कर तैयार हैं। कही जगहों पर किसानों ने फसल कटाई कर खेत में छोड़ रखी हैं। बदले मौसम के मिजाज ने खेतों में बरसात का पानी भर दिया। जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई हैं जिससे भी किसानों की फसलों को नुकसान हुआ हैं।

बेमौसम बरसात से फसलें खराब, मुआवजा की मांग
किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने की मुआवजे की मांग आज पूरे दिन में बेगूं विधानसभा क्षेत्र के सभी हिस्सो में बेमौसम हुई बरसात व ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों की फसल बर्बाद हो गयी है। किसानों के खेतों खलिहानों में रखी कटी कटाई फ़सलो में पानी भर गया जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गयी है। 
भाजपा किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने सरकार से तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवज़ा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बार बार हो रही बेमौसम,बरसात ने अन्नदाता किसान की कमर तोड़ दी है किसानों की महीनों की मेहनत पर बरसात ने पानी फेर दिया है जिससे किसानों में भारी निराशा है पिछले दिनों भी क्षेत्र में बारिश हुई आज फिर बरसात होने पर किसानों पर दोहरी मार पड़ी है जिससे किसानों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा ओर किसानों ने कर्जा ले रखा है वो चुकाना मुश्किल हो जाएगा। किसानों के खाद बीज का पैसा भी नही निकल रहा है।
ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग है कि बेगूं विधानसभा क्षेत्र के किसानों के ऐसे संकट की स्थिति में साथ दे और अधिकारियों कर्मचारियों से तुरंत आदेश देकर गिरदावरी करवाकर बेगूं विधानसभा क्षेत्र के किसानों को मुआवजा देकर राहत प्रदान करने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ