सतपुड़ा में युवा मंडल विकास कार्यक्रम बैठक का आयोजन


चित्तौड़गढ़। युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा जिला युवा अधिकारी सुमित यादव के निर्देशन में युवा मंडल विकास कार्यक्रम बैठक राधा कृष्णा मंदिर परिसर सतपुड़ा में हुई। बैठक में गाडरी का खेड़ा, गंगा जी खेड़ा, रूपपुरा, सतपुड़ा, गांव के मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नेहरू युवा मंडल सतपुड़ा अध्यक्ष रणजीत सुथार ने स्वयंसेवक प्रफुल्ल जायसवाल के साथ मिलकर कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों की जानकारी दी। केंद्र व राज्य सरकार की युवा के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही गांव में वर्षा के पानी को एकत्रित करने के बारे में जानकारी दी युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा गाडरी का खेड़ा मंडल अध्यक्ष रोशन गाडरी और  सचिव सीता राम गाडरी को वॉलीबॉल किट दिया गया। जिले के प्रत्येक गांव में युवा मंडल गठन का संकल्प लिया। मुकेश मेनारिया, लक्की मेनारिया, रघुवीर सिंह, राहुल जाट, ललित सिंह रावत, राहुल मेनारिया आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ