भक्तों ने गुलाल रंग अबीर से ठाकुरजी के संग खेला फाग, भजनों पर किया जमकर नृत्य

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। नगर के प्रमुख मन्दिर श्री चारभुजा के मन्दिर पर हर वर्ष की भांती  इस वर्ष भी फागोत्सव मनाया गया। श्रद्वालु ठाकुरजी के विग्रह को बैवाण में विराजीत कर नीचे लेकर आये। जहां ठाकुरजी के समक्ष चारभुजा के भजनों पर जमकर नृत्य करते हुए फाग खेला। वही अबीर गुलाल से ठाकुरजी के विग्रह को भी खेलाया गया। भजन गायक भैरू लाल बारेगामा ने आकृषक भजनों की प्रस्तुतियां दी।  फागोत्सव के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। इसके पश्चात 101 किलो बेसन से निर्मित पकोडी का भोग लगा कर श्रद्वालु भक्तों में वितरीत किया गया।
 इस अवसर पर पार्षद वन्दना सोनी, कन्हैया लाल सोमानी, रामेश्वर लाल सौमानी, अनिल सौमानी, ललीत सौमानी बबलु सोनी, महेश पलोड, मोना सौमानी, प्रेमदेवी सौमानी, पुजारी श्यामदास वैष्णव, सुमित्रा सौमानी, लोकेश सौमानी, सुमित्रा सौमानी सहीत सैकडो महीला पुरूष उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ