बेमौसम बारिश से फसलें हुई खराब, मुआवजा की मांग

भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के जाहजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपीचंद मीणा, करण सिंह बेलवा प्रधान कोटडी ने  जाहजपुर कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र में 17 मार्च 18 मार्च को बेमौसम हुई अतिवृष्टि ओले गिरने से किसानों व आम जनमानस को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान पहुंचा है। कृषकों की खेतों में खड़ी फसलें पूर्णता  खराब हो चुकी है जिसके कारण अन्नदाता कृषक के भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है  जिसके कारण कर्ज के बोझ के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है। गेहूं, चना, सरसों की फसलें खराब हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जिला कलेक्टर को विधानसभा क्षेत्र सहित भीलवाड़ा जिले में सर्वे कराकर आम किसान को मुआवजा दिलवाने की मांग की मांग की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ