भदेसर, (माय सर्कल न्यूज़ @शेलेन्द्र जैन)। उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के सभी गांवों में रंगों का त्योहार रंग तेरस का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। भदेसर मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे के बाद युवाओं एवं बच्चों की टोली मुख्य बाजार में निकल गई तथा एक दूसरे को रंग लगाकर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। डीजे साउंड की धुन पर युवा बच्चे एवं महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
वहीं दूसरी ओर कस्बे के प्रजापत मोहल्ला श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर चौक, सदर बाजार, सोनी मोहल्ला, पुलिस थाना, बस स्टेशन चौक, माली मोहल्ला एवं कबूतर खाने के यहां पर पानी की व्यवस्था कर रखी थी। जहां पर युवाओं ने एवं बच्चों ने पानी के साथ जमकर होली खेली। ढ़ोल की थाप और म्यूजिक पर गुलाल उड़ाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाई एवं होली की शुभकामनाएं प्रदान की।
0 टिप्पणियाँ