राज्यमंत्री गुर्जर ने सीएम को लिखा पत्र, फसल खराबें का आंकलन कर सर्वे करवाने की मांग


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले में पिछले 2-3 दिन से हो रही बारिश व ओलावृष्टि के कारण कई फसलों को नुकसान हुआ हैं।
राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर किसानों को बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान का आंकलन कर सर्वे करवाने की मांग की हैं। 
राज्यमंत्री धीरज गुर्जर ने सीएम को पत्र के माध्यम से अवगत करवाकर राज्य के प्रशासनिक तंत्र को फसल में हुए नुकसान के लिए निर्देशित करवाने एवं प्रभावितों को सरकार द्वारा समुचित सहायता प्रदान करवाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ