चित्तौड़गढ़। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों में नुकसान पर गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए हैं। राज्यमंत्री जाड़ावत ने किसानों से की अपील 48 घंटे में फसल बीमा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराए।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों में नुकसान की विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश जिला कलेक्टर एवं प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि एवं बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर फसलों में हुए नुकसान का जल्द आंकलन कराएं, जिसके आधार पर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की कार्यवाही की जा सके राज्यमंत्री ने किसानों से अपील की कर कहा है कि सभी किसान 48 घंटे के भीतर फसल बीमा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा दें।
राज्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ के किसानों को अपील कर कहा है की सीएम गहलोत ने ओलावृष्टि और बेमौसम वर्षा के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में रबी की फसलों को नुकसान के संबंध में आदेश जारी किया है जिससे इस नुकसान का आवश्यकतानुसार विशेष गिरदावरी शीघ्र करवाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसल खराबे का आंकलन कर प्रभावित काश्तकारों को नियमानुसार मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उक्त आदेश के तहत राजस्व विभाग ने जिला कलेक्टरों को उनके जिले में फसलों में हुए नुकसान की शीघ्र विशेष गिरदावरी करवाकर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन, सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाने के लिए निर्देशित किया है।
0 टिप्पणियाँ