जौहर श्रद्धांजलि समारोह : शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


चित्तौड़गढ़। जौहर श्रद्वांजलि समारोह में शामिल हुए सभी अतिथियों एवं जुलुस में शामिल सभी गणमान्य नागरिकों का महेश सेवा समिति गांधीनगर द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महेश सेवा समिति के सचिव कैलाश भूतड़ा ने बताया कि जुलुस का स्वागत महेश सेवा सदन समिति गांधीनगर के अध्यक्ष सुरेश बांगड, सचिव कैलाश भूतड़ा, कोषाध्यक्ष कमलेश डाड, उपाध्यक्ष प्रहलाद मुन्दडा, सहसचिव रामपाल डाड, सदस्य ओमप्रकाश भंडारी, चन्द्रप्रकाश ईनाणी, रामकिशन नाराणीवाल, विनोद चण्डक, वरिष्ठ सरंक्ष रामेश्वरलाल काबरा, समाजजन दिलीप नाराणीवाल, आशीष सोमाणी, मनीष नाराणीवाल, अरविन्द सोमाणी, सुरेश झंवर, राकेश जेतलिया, आदि प्रबुद्व समाजजन द्वारा किया गया।
समिति के अध्यक्ष सुरेश बांगड ने बताया कि जुलुस मे साथ चल रहे भगवान के रथ पर भी पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ