पुरोहित बने वार्ड नंबर 44 के अध्यक्ष

चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा के निर्देशानुसार वार्ड अध्यक्ष के चुनाव व कार्यकारिणी के गठन के संबंध में वार्ड नंबर 44 की आवश्य बैठक आयोजित की गई।
जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल सोनी हेरिटेज जोन मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, सेंट्रल जोन अध्यक्ष रमेश नाथ योगी, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता राजेश सोनी, पार्षद ललिता सोनी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से  वार्डवासियों की मंशा के अनुरूप संजय पुरोहित को निर्विरोध वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसका सभी वार्ड वासियों ने माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर अभिनंदन कर कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाए रखने को लेकर शपथ दिलाई।
इस अवसर पर शिक्षाविद अलाउद्दीन शोरगर, बाबूलाल पुरोहित, सत्यनारायण, संजय जाजू, विवेक सोनी, श्यामलाल सोनी, मांगीलाल सुथार, कैलाश पुजारी, विप्लव चौहान, बाबू शोरगर, राजेंद्र सिंह भाटी, शिव लाल सोनी, शब्बीर मोहम्मद शोरगर, फतेहलाल सोनी, सिद्दीक शोरगर गहरीलाल पटवा नितेश पुजारी, मुराद खान, शंकर भाट, सलामुद्दीन शोरगर, राजू सेन, मयंक सोनी, सुंदरलाल धोबी, इरफान खान, ओमप्रकाश धोबी, मुकेश  पुरोहित, समीर खान सहित कई वार्डवासी उपस्थित थे।
साथ ही सभी वार्ड वासियों ने राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब द्वारा की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के चेयरमैन राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ विधानसभा में विकास के कार्य नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा द्वारा चित्तौड़ शहर में किए जा रहे चौमुखी विकास एवं चित्तौड़ में विधि महाविद्यालय खोलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत सभापति संदीप शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया साथ ही सभी वार्ड वासियों ने 2023 में वापस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बने  इसके लिए सभी को अभी से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ