अब चांदी के सिंहासन पर होंगे शनि देव के दर्शन

शनिमहाराज आली, (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राणावत)। शनि महाराज आली में अब चांदी के सिंहासन पर शनिदेव के दर्शन होंगे। कमेटी के अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर ने बताया कि कमेटी की और से श्री शनिदेव के लिए 5 किलो 300 ग्राम चांदी से निर्मित सिंहासन बनवा कर लगाया गया है। इसके निर्माण में पहले सागवान की लकड़ी की फ्रेम नक्काशी तैयार की गई। इसके बाद इस पर 5 किलो 300 ग्राम चांदी से इसका पुरा निर्माण किया गया। शुक्रवार को शाम में इस सिंहासन की मंदिर में फिटिंग का कार्य किया गया। अब शनिदेव के दर्शन इस चांदी से बने सिंहासन के साथ होंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ