चित्तौड़गढ़। भारतीय नववर्ष आयोजन समिति द्वारा 22 मार्च को हिंदू नववर्ष को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जहां शहर के चौराहों की सजावट होगी। वही विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में झांकियों के रूप में कई आकर्षण होंगे। आयोजन समिति द्वारा आज एक वाटिका में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति संरक्षक लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया कि 22 मार्च को सुबह शहर के प्रमुख चौराहों की विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रंगोली से सात सज्जा की जाएगी। संगठनों द्वारा आने वाले लोगों को काली मिर्च टीम तथा मिश्री युक्त शरबत पान कराया जाएगा। शाम को 4:30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल शोभायात्रा रवाना होगी जिसमें विभिन्न संगठनों के लोग केसरिया बाने के साथ शरीक होंगे। इसके मुख्य आकर्षण मांडल की गैर नृत्य की टोली के साथ व्यायाम शालाओं तथा विभिन्न संगठनों की 50 से अधिक झांकियां होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सुभाष चौक पहुंचेगी। जहां भारत माता की महाआरती और बनोड़ा बालाजी धाम के पुजारी कैलाश शर्मा के उद्बोधन के साथ समापन होगा। इस दौरान समिति के कार्यक्रम सह संरक्षक हेमंत भट्ट, संरक्षक हेमंत जैन, प्रचार प्रसार प्रमुख रवि विरानी, सदस्य देवी सिंह राव, शांतिलाल भराडिया, प्रवीण सिंह, बालकिशन और ज्ञान मेहता भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ