भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि शहर भीलवाडा में रविवार को पुलिस थाना सुभाषनगर क्षेत्र से लापता हुए तीन बालकों को सकुशल दस्तयाबी हेतु श्रीमति चंचल मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा व रामचन्द चौधरी, वृत्ताधिकारी सदर व साईबर सैल भीलवाडा को निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :
19 मार्च को प्रार्थी ने एक लिखित रिपोर्ट पुलिस थाना सुभाषनगर पर प्रस्तुत की कि मेरा पुत्र अपने दो मित्रो के साथ टयुशन पढ़ने गए था एवं बाद टयुशन रमा विहार पार्क के पास प्रार्थी को घुमते फिरते नजर आये तो प्रार्थी ने तीनों बच्चों को सीधे घर पहुँचने के लिये कहकर पार्क से रवाना किया। काफी समय निकलने के बाद भी बच्चे घर नही पहुंचे और न ही कोई सूचना मिली जिस पर पुलिस थाना सुभाषनगर पर प्र०स० 153/2023 धारा 363 भादस में दर्ज कर तलाश हेतु टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम में नन्द लाल पु.नि. थानाधिकारी सुभाषनगर, आशीष कुमार मिश्रा सउनि साईबर सैल, सतीश कुमार है.का. 1546 थाना सुभाषनगर, इस्लाम हैड कानिस्टेबल 816 थाना सुभाषनगर, सत्यनारायण पारीक कानि 12 साईबर सैल, दीपक कुमार कानि. 858 साईबर सैल, चन्द्रपाल सिंह कानि 278 साईबर सैल, भुपेन्द्र सिंह कानि. 1968 थाना सुभाषनगर, ओम सिंह कानि 2031 थाना सुभाषनगर शामिल थे।
पुलिस द्वारा किये गए प्रयास
पुलिस टीम द्वारा तीनो बालको की तलाश हेतु बच्चों के परिवारजन से जानकारी प्राप्त कर बच्चों के अन्य मित्रों के संबन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनसे पूछताछ की गई एवं जहां बच्चे अन्तिम बार देखे गए उसके आसपास व अन्य स्थानों के सी.सी.टी.
वी. फुटेज देखे गए साथ ही रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, भीलवाडा शहर में आने वाले मुख्य मार्गों के टॉल नाका पर बच्चों के संबन्ध में जानकारी व तलाश की गई साथ ही साथ भीलवाडा शहर के मुख्य पार्क व शॉपिंग मॉल में बच्चों की तलाश करवाई गई व सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी बच्चो की फोटो शेयर कर उनकी तलाश के प्रयास किये गए। उक्त प्रयासों से यह ज्ञात हुआ कि उक्त तीनों बच्चो का उदयपुर मे होना ज्ञात हुआ, जिनकी दस्तयाबी हेतु दो प्रथक-प्रथक पुलिस टीमें उदयपुर - राजसमंद मार्ग एवं चित्तौडगढ–मंगलवाड मार्ग उदयपुर हेतु रवाना किया गया। जिनमें से एक टीम को उक्त तीनों बच्चों की स्कूटी कुंवारिया जिला राजसमंद के पास नजर आई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों मन तलाश की गई तो बच्चे दिखाई दिये जिन्हे सकुशल दस्तयाब किया गया।
0 टिप्पणियाँ