बड़ी मूर्ति सांवरिया सेठ का दान पत्र खोला, 2 लाख से अधिक की राशि निकली


भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। कस्बें में सोमवार चौवदस के रोज सांवरिया सेठ का भंडार को खोला गया। 
प्राप्त जानकारी अनुसार मंदिर के पुजारी शंभू दास वैष्णव ने बताया कि राजभोग व आरती के पश्चात साँवरिया सेठ का भंडार  2 माह में भंडार खोलकर राशि की गणना की गई। 2 लाख 8 हजार 60 रुपए की राशि प्राप्त हुई। ऑनलाइन से 10 हजार 777 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 2 लाख 18 हजार 837 रु प्राप्त हुए।भण्डार गणना के अवसर पर मंदिर मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह तवर, मांगीलाल शर्मा, इंद्रमल उपाध्याय, उदय लाल सोनी, महेंद्र दर्जी, सत्यनारायण सोनी, निक्की दर्जी, अशोक टेलर, विपिन अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, डालचंद पुरबिया, लोकेश सोनी, पुजारी शंभू दास वैष्णव आदि बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ