धरियावद, (माय सर्कल न्यूज़ @हेमन्त सालवी)। क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि आगामी चुनावों में राजस्थान में भाजपा की जीत होगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।
मंडल मीडिया प्रभारी राकेश वीरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेशमंत्री कन्हैयालाल मीणा, विधानसभा विस्तारक जोरावर सिंह रायकी विस्तारक योजना के संभाग प्रभारी सोहनलाल आजना, जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत, किसान मोर्चा जिला अधक्ष्य प्रेम सिंह झाला, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पिंकेश पोरवाल एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष खेत सिंह मीणा, लाखेश्वर मंडल अध्यक्ष रामलाल मीणा, मुंगाना मंडल अध्यक्ष हंसराज सिंह राणावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रताप चौधरी, प्रधान हकरी देवी मीणा, प्रधान प्रतिनिधि शांतिलाल मीणा, मंडल महामंत्री बंटी शर्मा पूर्व प्रधान रूपलाल मीणा पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राणावत, जिला मंत्री अमित दोषी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राहुल सरिया, दीपक कोठारी, शोभित हाडा, मुंगाना सरपंच हरीश मीणा, पुरीलाल मीणा, कुलदीप मीणा, पुष्पेंद्र मीणा, भोलाराम गायरी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ