होली दहन के दौरान झुलसे व्यक्ति ने तोड़ा दम

चित्तौड़गढ़। कपासन उपखण्ड क्षेत्र के उचनार गांव में होली दहन के दौरान आग से झुलसे एक व्यक्ति ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार उचनार गांव में 6 मार्च को होली दहन के दौरान जलती आग में रस्म निभाने को लेकर होली का डांडे को गिराने के दौरान बालू राम पिता बंशी लाल कुम्हार आग की लपटों से बुरी तरह से झुलस गया। जिसे गम्भीरवस्था में चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बालू राम 70 फीसदी झुलस गया। जिला अस्पताल से जयपुर एसएमएस अस्पताल में ले जाया गया जहां बालू राम ने ईलाज के दौरान बीती रात को दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ