भादसोड़ा में महिलाओं ने दशामाता की पूजा अर्चना की


भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। भादसोड़ा कस्बें सहित आसपास क्षेत्रों में दशा माता का पर्व महिलाएं हर्षोल्लास के साथ गढ़ वाली चामुंडा माता मंदिर पहुंचकर दशा माता की पूजा अर्चना की गई और पीपल के परिक्रमा लगाई गई। महिलाएं पत्थर की पथवारी बनाकर उसकी पूजा अर्चना कर मंगल गीत गाए। महिलाओं ने बड़ी बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लिया गया। महिलाओं ने अपने पति की लम्बी उम्र की कामना की। परिवार में सुख समृद्धि कामना की। महिलाओं ने दशा माता की कहानियां सुनकर अपना व्रथ खोला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ