पंडेर में मनाया शीतला सप्तमी व रंग महोत्सव


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के पंडेर कस्बे में शीतला सप्तमी की पूजा अर्चना रविवार को व रंग मोहत्सव सोमवार को मनाया गया। रविवार को घरों में शीतला सप्तमी के ठंडे पकवान बनाए। वही महिलाओं द्वारा शीतला माता की पूजा अर्चना कर सुख शांति व समृद्धि की कामना की गई। सोमवार को रंग महोत्सव पर सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा बधाई व शुभकामनाएं दी।
 गांव में स्थित चारभुजा नाथ मंदिर पर रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री चारभुजा नाथ के अलौकिक सिंगार कर 100 किलो गुलाब पत्तियां व 200 किलो अबीर गुलाल से होली खेली गई। भजन गायक कलाकार युवराज वैष्णव, प्रेम शंकर जाट द्वारा कई मनमोहक श्याम भजनों पर महिलाओं व युवा जमकर नाचे व रंग महोत्सव का आनंद लिया। आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला जिसमें ग्रामीणों द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगा होली खेली।
 
गणमान्य लोगों द्वारा मंदिर में सहायता राशि भी दी गई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार जाट, भूतपूर्व सरपंच महावीर प्रसाद शर्मा, छोगाला छेल कमेटी, नवयुवक कला मंडल दोलपुरा सेवा समिति के सदस्य जवाहर नगर महिला मंडल, श्री बालाजी महिला मंडल, श्री लक्ष्मीनाथ महिला मंडल के सभी सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ