सीएम गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले के लिए भी दी कई सौगातें-जाड़ावत

●चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर अब एडिशनल एसपी ग्रामीण कार्यालय भी होगा

चित्तौड़गढ़। राजस्थान विधानसभा में बजट प्रत्युतर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर विधि महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध सांवरियाजी में प्रति वर्ष लगने वाले जल झूलनी एकादशी मेले में यात्री भाड़े में 50% की छूट की घोषणा की है। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने पिछले दिनों उक्त दोनों को बजट प्रत्युत्तर में शामिल करने के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे थे।
विधि महाविद्यालय के संदर्भ में राज्यमंत्री ने कहा था कि चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय होने के कारण विधि महाविद्यालय की अतिआवश्यकता है। कोई भी सरकारी लॉ कॉलेज नही होने से विधि स्नातक करने वाले छात्र छात्राओं को प्राइवेट कॉलेज में दाखिला लेना पड़ता है जिससे अन्यत्र दूरस्थ क्षेत्रों में भी यह डिग्री हासिल करने के लिए युवा वर्ग को जाना पड़ता है अगर चित्तौड़गढ़ में विधि महाविद्यालय खुलता है इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले बड़े तबके को फायदा होगा। अन्य प्रस्ताव में सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़ को बजट प्रत्युत्तर में मिली सौगात के रूप में चित्तौड़गढ़ ग्रामीण उप अधीक्षक कार्यालय, अभयपुर पुलिस चौकी शादी, उप स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत, सोनगरो की खेड़ी, नेगडिया, लक्ष्मीपुरा, सोनगर से जयसिंहपुरा मेघपुरा की 12 किमी सड़क के लिए 4 करोड़ 80 लाख की लागत से सड़क निर्माण की घोषणा हुई है। राज्यमंत्री ने कहा है कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र को इन सवा चार साल में जो मिला है 75 सालो में भी इतना नही मिला है जिस प्रकार से प्रदेश में 19 नए जिले और 3 संभाग की घोषणा हुई है गहलोत सरकार हर हाल में रिपीट होने जा रही है।
प्रस्ताव में उन्होंने कहा था कि श्रीसांवलिया सेठ के जलझूलनी एकादशी पर आयोजित होने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बस यात्रा किराए में 50% छूट की योजना में सम्मिलित किए जाने का प्रस्ताव देते हुए कहा है कि चित्तौड़गढ़ की पंचायत समिति भदेसर में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल श्रीसांवलिया सेठ में जलझूलनी एकादशी का विशाल मेला आयोजित होता है जिसमें देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। क्षेत्र में आस्था का केंद्र जो हर वर्ग के श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ