भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। रसद विभाग ने आज शाम चित्तौड़गढ़ उदयपुर मार्ग पर एक बड़ी कार्रवाई की। चित्तौड़गढ़ उदयपुर नेशनल हाईवे पर एक ढ़ाबा पर रसद विभाग टीम ने एक ढाबें पर न केवल टैंकर से पेट्रोलियम पदार्थ चोरी रंगे हाथ पकड़ी बल्कि ढ़ाबे पर पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध भंडारण भी पकड़ा। मौके से 15 प्लास्टिक के ड्रम जब्त किए गए जिनमें पेट्रोल-डीजल पाया गया। रसद विभाग टीम ने कई उपकरण जप्त किए। साथ ही सभी के सैंपल लिए गए जबकि नेशनल हाईवे पर चित्तौड़गढ़ उदयपुर रोड पर लंबे समय से अवैध पेट्रोल डीजल का कारोबार धड़कने से चल रहा है। जिला रसद अधिकारी सुनील कुमार घोड़ेला के अनुसार गश्त के दौरान ढ़ाबे पर टैंकर खड़ा मिला। यह टैंकर चित्तौड़गढ डिपो से डीजल पेट्रोल लेकर निकला था। रास्ते में चित्तौड़गढ़ उदयपुर नेशनल हाईवे पर एक ढ़ाबे पर तेल निकालते देखकर टीम मौके पर पहुंची। चित्तौड़गढ़ रसद विभाग की टीम के सदस्य प्रवर्तन अधिकारी हितेश कुमार जोशी, सुमन तिवारी एवं पिंकी स्वर्णकार पहुंचे और मौका पर्चा बनाकर कार्रवाई की। अलग-अलग सैंपल लिए गए जिसमें टैंकर चालक तुलसीराम एवं खलासी भेरूलाल को मौके पर पाया गया। चित्तौड़गढ़ इंडियन ऑयल डिपो से 12 हज़ार लीटर डीजल पेट्रोल लेकर गिर्वा, उदयपुर जा रहा था। चालक तुलसीराम एवं खलासी द्वारा टैंकर से निकाला गया पेट्रोल डीजल जप्त कर लिया गया। उक्त ढ़ाबाकमलेश ने किराए पर ले रखा है जहां लंबे समय से अवैध पेट्रोल डीजल का कारोबार चल रहा है। इस मामले की जानकारी लंबे समय से रसद विभाग के आला अधिकारी को जानकारी थी। जानकारों के अनुसार इन लोगों पर अवैध तरीके से पेट्रोलियम पदार्थों के कारोबार की पुलिस को भी जानकारी है। आज रसद विभाग की टीम की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी खलबली मची हुई है। जिला रसद अधिकारी के अनुसार कमलेश के खिलाफ अवैध कारोबार करने पर कार्रवाई की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ