●बुधवार से होगी चित्तौड़गढ़ में विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी
चित्तौड़गढ़। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 17 से 20 जनवरी, 2024 तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविधालय, के महाराणा प्रताप सभागार में विकसित भारत संकल्पित भारत तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित इस प्रदर्शनी में विभिन्न अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें दर्शकों को मनोरंजक और आकर्षक ढंग से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और भविष्य के प्रौद्योगिकी सम्पन्न भारत के दर्शन कराये जाएंगे।
मीणा ने बताया कि प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सी पी जोशी होंगे। विधायक, प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि अतिथि होगे। मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, आयुष्मान भारत, भारतीय जनऔषधि परियोजना, स्वच्छ भारत मिशन, फिट इंडिया, किसान और कृषि से सम्बन्धित योजनाएं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं पोषण, गति शक्ति योजना, जल जीवन मिशन, मिशन लाईफ, प्रधानमंत्री को राजस्थान की सौगात, एवं अनेक गरीब कल्याण योजनाओं सहित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में कृषि विभाग, नगर परिषद, भारतीय डाक विभाग, जिला अग्रणी बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, जिला परिषद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजीविका द्वारा भी स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, मौखिक प्रश्नोत्तरी, पुशअप्स प्रतियोगिता, जैसी अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। यह प्रदर्शनी दिनांक 17 से 20 जनवरी, 2024 तक सुबह 10 से शाम 05 बजे तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक लोगों से अवलोकन कर लाभ उठाने का अनुरोध श्री मीणा ने किया है। प्रदर्शनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ