चित्तौड़गढ़। डिजिटल चैम्पियन एवं व्यवसाय सहायक बंधुओं का आज सम्मान समारोह का आयोजन भीलवाड़ा में किया हैं। सम्मान समारोह में भीलवाड़ा रीजनल में भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले के करीब साढ़े पांच सौ बीसी ने भाग लिया। इससे पहले बीओबो रीजनल सुरेश कुमार खटोड़ ने बीसी को संबोधित करते हुए कहा कि बीसी बीओबी बैंक की रीढ़ को हड्डी हैं। देश में आज भीलवाड़ा रीजनल नम्बर वन पर हैं। बीसी ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। बीसी के लिए बीसी पोर्टल पर करीब 42 सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि आमजन को लोन लेने के लिए ब्रांच जाने की आवश्यकता नही होगी। उन्होंने बताया कि बीसी पोर्टल पर अब बीसी सीधे ही लोन सम्बन्धी लीड जारी कर सकेंगे। वर्तमान में रीजनल के बीसी का कमीशन करीब 65 लाख रुपए तक पहुंच गया हैं। अटल पेंशन योजना, माइक्रो इंश्योरेंस, खाता खुलवाने, ट्रांजेक्शन सहित अन्य सेवाओं में भीलवाड़ा रीजनल देश में नए आयाम स्थापित किए हैं। डीआरएम मदन लाल कुमावत ने भी बीसी के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में अच्छे कार्य करने वाले बीसी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एलडीएम शोरज मीणा, डीपी सोमानी एफएलसीसी, चित्तौड़गढ़ मैनेजर रोहित सोनी, चीफ मैनेजर दीपक गुप्ता, राकेश गुप्ता चीफ मैनेजर, आशीष शर्मा आरबीडीएम सहित एलएसपी सहित बड़ी संख्या में बीसी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ