निम्बाहेड़ा। नगर की स्वंय सेवी सस्था हेल्प सोसायटी के तत्वावधान में आदर्श कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मांगलिक, भवन परिसर में 29 अप्रैल से 5 मई तक 7 दिवसीय आयोजित होने वाले समर कैम्प का शुभारंभ शुक्रवार को जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, जिला आयोजना समिति के सदस्य एव पार्षद मनोज पारख, पालिका के वरिष्ठ पार्षद बंशीलाल राईवाल एवं जिला क्रीड़ा परिषद सदस्य मुकेश पारख आदि अतिथियों ने द्वीप प्रज्जवल कर एवं फीता काटकर कैम्प का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ हई। हेल्प सोसायटी की अध्यक्षा एकता सोनी सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों को उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
संस्था की अध्यक्षा सोनी ने बताया की समर केम्प में दक्ष प्रशिक्षको द्वारा सभी प्रतिभागियों को कई कलाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमें जुम्बा फेस एक्सरसाइज, डांस क्लास, स्केटिंग क्लास, म्यूजिक इंस्टुमेंट क्लास गायन/वादन, फाइन आर्ट एवं कुकिंग बेकिंग क्लास आदि शामिल है। समर केम्प में वैशाली सोनी द्वारा कुकिंग बेकिंग क्लास, अल्पना सुखवाल द्वारा जुम्बा फेस एक्सरसाइज, लक्की सोलंकंी द्वारा डांस क्लास, निर्मल सोनी द्वारा स्केटिंग क्लास, प्रेम सर द्वारा म्यूजिक इंस्टुमेंट क्लास गायन/वादन एवं ताराचंद सर द्वारा फाईन आर्ट आदि दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा समर कैम्प में भाग ले रहे प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। हमारी संस्था द्वारा समर कैम्प आयोजित कराने का उदद्ेश्य क्षेत्र कीं छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने एवं स्वरोजगार बढ़ाने के लिए हम यह शिविर आयोजित कर रहे है जिससे शिविर के माध्यम से कुछ ग्रहण कर अपना समुचित विकास कर सकें। 7 दिवसीय समर कैम्प में 301 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर शिविर में भाग लेगे।
संस्था की उपाध्यक्ष आशा राठौड़, सचिव जया सिंघवी, कोषाध्यक्ष ममता काला, सह सचिव सुनीता पारख, महिला सशक्तीकरण डॉय संगीता बंसल, अल्का जैन, भावना जैन, बबीता शर्मा, चंदा जैन, तनुजा पामेचा, दुर्गा कुमावत, ज्योति अग्रवाल, करूणा खेरोदिया, कविता आहुजा, मीनु छाजेड़, भावना जैन, सीमा पारख, सीमा कोचेटा, निहारिका राजोरा, करूणा जैन, रितिका कीमती पारख पदाधिकारी, कैम्प में भाग लेने वाले प्रतिभागी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ