चित्तौड़गढ़ स्मार्ट सिटी हेतु 250 करोड़ की राशि की स्वीकृति, मिलेंगे पट्टे

चित्तौड़गढ़। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सभापति संदीप शर्मा की अध्यक्षता में नगर परिषद की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम प्रस्ताव के रूप में राज्य सरकार द्वारा चलाये जाने वाले प्रशासन शहरो के संग अभियान 2021 के द्वितीय चरण को लेकर सभापति संदीप शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा 69ए की जादुई धारा में दी गई 65 बिन्दुओं की जानकारी देकर कहा कि इससे कई आवेदको के पट्टे जो तकनीकी कारणो से रूके थे या खारीज हो गये थे, उन सभी को पट्टे दिये जा सकेंगे। इसके साथ ही सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 69ए की दस्तावेजो की कटऑफ डेट को एक जनवरी 1992 से बढाकर 31/12/2018 कर दी गई है तथा राज्य सरकार द्वारा दस्तावेजो के हक त्याग को जो कि पूर्व पंजीकृत हकत्याग का ही नियम था, लेकिन इसे भी सरकार द्वारा पंजीकृत हकत्याग के स्थान पर 500 रू. के स्टाम्प पर नोटरी शुदा एग्रीमेंट के आधार पर पट्टे बनाये जाने के निर्देश दिये गये है।
 नगर परिषद द्वारा आगामी एक मई 2022 से पुनः द्वितीय चरण के केम्प आयोजित किये जावेगे। इसके पश्चात सभापति ने द्वितीय प्रस्ताव के तहत बून्दी रोड स्थित कृषि भुमि से गन्दे पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण हेतु आवश्यक भूमि को नियमानुसार अवाप्त करने की स्वीकृति एवं इसकी सम्पूर्ण कार्यवाही हेतु सभापति, आयुक्त, एक्सईएन, एटीपी की एक कमेठी गठन किये जाने का निर्णय लिया गया, इसके पश्चात सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि नगर परिषद की पूर्व बैठक में लिये गये निर्णयानुसार हजारेश्वर काजवे पर समबर्सिबल ब्रिज बनाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसके पश्चात इसकी डीपीआर बनाई गई, जिसमें इस ब्रिज को बनाने के लिए 12.50 करोड रू. की लागत प्रस्तावित है। इसके लिए राजस्थान धरोहर एवं प्रोन्नती प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के प्रयासो से नगर विकास प्रन्यास की बोर्ड बैठक  14 मार्च में उक्त कार्य को नगर विकास न्यास द्वारा कराये जाने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई एवं अग्रिम प्रक्रिया के लिए राजस्थान सरकार को भेजा गया है। उम्मीद हें कि आगामी 3 माह में इसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर इसका कार्य प्रांरभ कर दिया जावेगा। इस ब्रिज निर्माण हेतु इसकी अप्रोज सडक एवं ब्रिज की लम्बाई में आने वाली निजी खातेदारान की भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया नगर परिषद द्वारा उक्त क्षैत्र के निजी खातेदारान की भूमि अवाप्ति किये जाने तथा उनको मुआवजा दिये जाने हेतु सभापति, नेता प्रतिपक्ष, आयुक्त, एक्सईएन, एटीपी की एक कमेटी गठन का निर्णय लिया गया, सभापति ने अगले प्रस्ताव मे महेशपुरम आवासीय योजना में सर्वसुविधायुक्त बहुउद्देश्यीय सामुदायिक भवन निर्माण की नगर विकास प्रन्यास द्वारा 9.50 करोड रू. की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर अग्रिम कार्यवाही हेतु राज्य सरकार को प्रेषित किये जाने की जानकारी दी गई तथा इस कार्य हेतु सुरेन्द्रसिंह जाडावत एवं जिला कलक्टर का मण्डल की ओर से आभार प्रकट किया गया।
 तत्पष्चात नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने गांधीनगर से चामटी खेडा तक बनने वाले ब्रिज की एक करोड 48 लाख रू. की अतिरिक्त स्वीकृति, वार्ड नं. 6 मिरासी मोहल्ले मे कम्युनिटी हॉल मरम्मत/नवीनकरण हेतु 67 लाख 75 हजार की स्वीकृति, प्रतापनगर में मीठाराम जी का खेडा मे सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 1 करोड 24 लाख रू. की स्वीकृति तथा महेशपुरम आवासीय योजना के ए, बी,सी,डी,ई और एफ ब्लॉक में सडक निर्माण हेुत, 3 करोड 48 लाख रू. की स्वीकृति के प्रस्ताव मण्डल में रखे, जिनके मण्डल द्वारा पारित किया गया। इसके पष्चात नगर परिषद के विभिन्न अनुभागो से प्राप्त दर स्वीकृतियॉ, कार्य अवधि बढाने, अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति जारी किये जाने के निर्णय लिये गये। तत्पष्चात सभापति ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती पर डॉ.बी.आर अम्बेडकर महोत्सव समिति, चितौडगढ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह  जाडावत द्वारा संस्था की मांग पर बेडच नदी पर बनी पुलिया का नाम महामानव अम्बेडकर सेतु किये जाने की अनुशंषा की गई। राजस्थान धरोहर एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाडावत की अनुशंषा अनुसार बेडच नदी पर बनी पुलिया का नामकरण महामानव अम्बेडकर सेतु किये जाने की स्वीकृति का प्रस्ताव मण्डल द्वारा लिया गया। इसके साथ ही,  बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बनाये गये संविधान के प्रति शहरवासियों एवं विशेषकर हमारे युवा वर्ग में अलख जगाने हेतु एवं साथ ही उनहे देश के संविधान की पालना के लिए प्रेरित करने हेतु बाबा साहब डॉ. भीमराम अम्बेडकर की याद में एक संविधान पार्क बनाये जाने का प्रस्ताव मण्डल तथा इसके निर्माण पर एज करोड रू. की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मण्डल द्वारा दी गई। इसके साथ पंचवटी सेंती बापूनगर में स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक उद्यान का नाम हनुमान वाटिका रखे जाने का प्रस्ताव भी मण्डल द्वारा लिया गया। इसके पष्चात राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चित्तौड़गढ़ सिटी को स्मार्ट सिटी में शामिल किये जाने पर मण्डल द्वारा उनका आभार प्रकट किया गया तथा सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत नगर परिषद क्षैत्र में 150 करोड के कार्य करवाये जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ