ताश के पत्तों पर जुआ खेलने वालो के विरुद्ध कार्यवाही, पांच गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते पांच जनों को पकड़ा हैं। उनके कब्जे से 17 हजार 470 रुपये जब्त किए।
पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ श्रीमती प्रीति जैन के द्वारा लोकल एंव स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कैलाश सिंह सान्दु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौड़गढ़ एवं
आशिष कुमार वृताधिकारी निम्बाहेड़ा के निर्देशन में गुरुवार को आईसी थाना
संग्राम सिंह के सुपरविजन में सउनि सूरज कुमार, हैडकानि, कानि अमित कुमार 1596, अशोक 891, ज्ञानप्रकाश 337, रतनसिंह 586, सरजीत 394, सरिया राम 665 की टीम का गठन किया गया। सउनि सूरज कुमार को जरिये टेलीफोन सुचना मिली कि पेईंग गेस्ट हाउस पर चार-पांच व्यक्ति ताश के पत्तो पर दांव लगा कर जुआ सट्टा खेल रहे है। वगैरा सूचना पर टीम को रवाना किया गया गठित टीम ने पेईंग गेस्ट हाउस के पास पहुंचे जहां मुताबिक मुखबिर सुचना के पांच व्यक्ति ताश के पत्तो पर दांव लगा कर जुआ खेलते मिले जिनको टीम द्वारा घेरा दे पकड़ा। पुलिस ने अकिंत जैन पिता दिलीप कुमार जाति जैन उम्र 31 साल निवासी होली थडा निम्बाहेडा, चेतन माहेश्वरी पिता श्रीनाथ जी जाति माहेश्वरी आ 28 साल निवासी सुन्दर नगर निम्बाहेडा, वैभव पिता विरेन कुमार जाति जैन उम्र 29 साल
निवासी मोदी मोहल्ला निम्बाहेडा, अंकित पिता नरेन्द्र माहेश्वरी उम्र 33 साल
जाति माहेश्वरी निवासी माहेश्वरी मोहल्ला निम्बाहेडा, अभिनव पिता विनोद कुमार जाति जैन 31 साल निवासी सिघवी कॉलोनी निम्बाहेडा होना बताया। हर
पांचो व्यक्तियों के पास एंव दांव पर लगे कुल 17470 रूपये व ताश के पत्ते मिले
जिनको जरिये फर्द जब्त किये। हर पांचो व्यक्तियों को अदम अदाय जमानत के
गिरफ्तार किये गये।
पुलिस टीम का विवरण : 
सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक,
कानि ज्ञानप्रकाश, कानि सरजीत, कानि अशोक, कानि अमित कुमार, कानि रतनसिहं, कानि सरिया राम आदि टीम में शामिल थे। सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक द्वारा आसूचना संकलन कर
कार्यवाही कराने में अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ