ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में 1013 लाभार्थियों का निःशुल्क उपचार

चित्तौड़गढ़। सॉवलियाजी सामान्य चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ पर आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत ब्लॉक हैल्थ मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत राजस्थान विरासत संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष द्वारा फिता काटकर किया गया। हैल्थ मेले में सुबह से 10 बजे से ही विभिन्न रोगो के लाभार्थियों का जमावडा शुरु हो गया जो कि मेला समाप्ति तक रहा। 
 शुभारम्भ के अवसर पर पूर्व विधायक द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच एवं दवा योजना एवं चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना बारे में आमजन को जानकारी प्रदान की गई। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीषंकर खेड़िया ने बताया कि मेले में नाक कान गला रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, दन्त रोग, मनोरोग, चर्म रोग, अस्थि रोग एवं सामान्य बिमारियों के कुल 1013 लाभार्थियों ने शिविर में पंजीयन कराकर उपचार प्राप्त किया। हैल्थ मेले में चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विडियों के रुप में दिखाई गई जिस पर मेले में आने वाले सभी लाभार्थियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। मेले में आने वाले प्रत्येक नागरिक की आयुष्मान डिजिटल भारत योजना के तहत 12 लाभार्थियों की हैल्थ आईडी कार्ड जनरेट किया गया। मेले में स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र, आयुर्वेद गेर संचारी रोग, बेटी बचाओं बेटी पढाओं, टीबी रोग, पोषण अभियान, आरबीएसके, मातृ स्वास्थ्य शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, ई सजीवंनी, राष्ट्रीय तम्बाकु कार्यक्रम, निशुल्क दवा, निषुल्क जांच, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, कोविड-19 टीकाकरण एवं जाचं की स्टॉल के काउंटर लगाये गये। मेले में योग प्रशिक्षक द्वारा स्वस्थ्य जीवन शैली योग एवं प्राणायाम के बारे नागरिकों को जानकारी प्रदान की गई। मेले में एनसीडी, टीबी, कैंसर, एचआईवी, सिलिकोसिस के रोगियों की स्क्रीनिंग की गई एवं परिवार कल्याण परामर्ष केन्द्र द्वारा परिवार नियोजन के सभी साधनों के बारे में जानकारी दी गई। मेले में ही कोविड टीकाकरण एवं शिशुओं का रुटीन टीकाकरण भी किया गया।
 मेले में दो ई-मित्र काउंटर द्वारा चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का पंजीकरण एवं नवीनीकरण किया गया। आयुर्वेद विभाग की और से आयुष चिकित्सक एवं नर्स द्वारा दवा वितरित की गई। महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत घर पर नियमित विभिन्न व्यंजनों को स्टॉल पर प्रदर्षित किया गया। हैल्थ मेले में जिला अस्पताल चित्तौडगढ के विशेषज्ञों ने सेवाएं दी। बीसीएमओं डॉ हरीशंकर खेड़िया ने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अन्य विभागों के सहयोग के लिए एवं सभी मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ