जुम्आतुल विदा के मौके पर जुम्आ की नमाज़ में उमड़े नमाजी

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर जुम्आतुल विदा के मौके पर जुम्आ की नमाज़ में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। वही आकर्षक लाईट डेकोरेशन से दरगाह शरीफ को सजाया गया।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार औलिया मस्जिद मे 27वीं शब में खत्मे कुरआन के साथ नमाज़े तरावीह अदा की गई। हाफिज मुजफ्फर, मौलाना अब्दुल सत्तार, मौलाना अन्सारूल हक की दस्तार बंदी कर नज़राना पेश किया गया। फातिहा ख्वानी मे दुआ की गई जिसमे मुल्क मे अमनो सुकून के साथ ही ’’आजमाईश के काबिल नही है हम या रब, बस हमे अपनी रहमतो से नवाज़ दे।’’ तबर्रूक तकसीम किया गया। उदयपुर, भीलवाडा, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द से रात भर आशिके दीवाना जियारत के लिए आते रहे। आस्ताना ए आलिया, औलिया मस्जिद, आयशा मस्जिद, हौजे उल्फत, शाही महफिल खाना एवं दरगाह शरीफ के बुलन्द दरवाजे के दाँए - बाँए बिल्डीग पर विधुत सजावट की गई।
जुम्आ की नमाज़ मे नमाजियो का सैलाब उमड़ पड़ा, नमाजियो के लिए माकूल इंतजाम किया गया जिसमे दरगाह कमेटी सदस्य अब्दुल वहीद अंसारी, अशफाक तुर्किया, असलम शैख, हाजी शरीफ मेवाती के साथ ही दरगाह कर्मचारी व स्वयं सेवक लगे रहे।
रमज़ान शरीफ मे कई आशिके दीवाना और जायरीने दीवाना के द्वारा अहमद कबीर मंजील मे रोजा अफ्तार का प्रोग्राम रखा गया जिसमे बाहर एवं स्थानीय रोजेदारो ने शिरकत की।
चाँद नज़र आने पर ईदुलफितर की नमाज़ दरगाह शरीफ स्थित औलिया मस्जिद मे प्रातः 08ः45 पर अदा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ