निम्बाहेड़ा। यहां पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को प्रातः 11ः15 बजे आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायतीराज एवं सूचना क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर ब्लॉक कांगेेस अध्यक्ष पुरूषोत्तमलाल झंवर एवं नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा की उपस्थिति में काग्रेसजनो ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रध्दासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की एवं 2 मिनट का मोन रख कर भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को याद किया एवं राजीव गांधी द्वारा बताए सिद्धान्तों का जीवन में अनुसरण करने का उपस्थित कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया एवं उपस्थित काग्रेसजनो द्वारा भारत रत्न राजीव गांधी अमर रहेश् के गगनभेदी नारे लगाए।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला एस.टी.प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, पूर्व नगर नगर महिला अध्यक्षा एवं पार्षद पुष्पा वच्छानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल वैष्णव, जिला 15 सुत्रीय समिति सदस्य नुसरत खान, नगर महिला उपाध्यक्ष मीना शर्मा, पार्षद शमशु कमर, फिरादौस बेगम, राजेश साण्ड, नितेश लोठ, डला किशनपुरा सरपंच बाबुलाल धाकड़, पूर्व उपसरपंच डला दिनेश धाकड़, मोहनलाल शर्मा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, मोती पूर्सवानी, जीनत बी, नगर अध्यक्ष सफाई मजदुर कांग्रेस राजेश छत्रपति, हितेश भराडिया, रोहित राठौर, सम्पत राठौड़, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ