माहेश्वरी महिला मण्डल गांधीनगर के चुनाव सम्पन्न

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। माहेश्वरी महिला मण्डल गांधीनगर के चुनाव महेश भवन गांधीनगर में सम्पन्न हुए। महेश सेवा सदन समिति के मंत्री कैलाश भूतड़ा ने बताया कि माहेश्वरी महिला मण्डल, गांधी नगर के चुनाव श्वेता मुन्दड़ा अध्यक्ष व भावना न्याती सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष सुरेश बागड़ ने बताया कि गांधी नगर माहेश्वरी महिला मण्डल के चुनावमें चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमति कुन्तल तोषनीवाल प्रदेश अध्यक्ष दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन, चुनाव अधिकारी श्रीमति कृष्णा समदानी, जिला अध्यक्ष जिला माहेश्वरी महिला मण्डल, चित्तौड़गढ़, मुख्य अथिति सरस्वती रादंड अखिल भारतीय कार्यकारिणी मेम्बर विशिष्ट अथिति श्रीमति चंदा नामधर प्रदेष उपाध्यक्ष माहेश्वरी महिला मण्डल, श्रीमति जया तोषनीवाल (अध्यक्ष) नगर माहेश्वरी महिला संगठन के सानिध्य में सम्पन्न हुए। महेश भवन के चुनाव में रामजानकी सोमानी, रितु सोमानी, विद्या बांगड़, मीना भूतड़ा, मधु आगाल, कृष्णा बांगड़, शीला भराड़िया, अनिता न्याति, पुष्पा सोनी, संगीता कलन्त्री, मीना ईनाणी, प्रियंका ईनाणी, अनिता काबरा, आशा ईनाणी, वनिता काबरा, इन्द्रा काबरा, प्रियंका नाराणिया, अनिता कोगटा, सुमन कालिया, चन्दा सोमानी, साधना सोमानी, राधिका गांधी, गीता सोमानी, मधु अजमेरा, दिपिका डाड, आदि मातृ शक्ति एवं महेश सेवा समिति की कार्यकारिणी संरक्षक रामेश्वर लाल काबरा, अध्यक्ष सुरेश बांगड़, मंत्री कैलाश भूतड़ा, कोषाध्यक्ष कमलेश डाड,     सांस्कृतिक सचिव विनोद न्याति, उपाध्यक्ष प्रहलाद मुन्दड़ा, सदस्य आशिष सोमानी, राम किशन नाराणिवाल, अनुप पोरवाल, अकिंत गट्टानी, मिहिर भराड़िया, रवि न्याति, पुनित बांगड़, आदित्य भूतड़ा राघव जागेटिया आदि उपस्थित थें। मंच का संचालन कैलाश भूतड़ा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ