चित्तौडगढ़। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जिला इकाई चित्तौड़गढ़ के सागर चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन उल्लेख किया कि रक्षा मंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना से भारतीय सेनाओं मे नई उर्जा का संचार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होगें लेकिन सत्य यह है कि सेना मे संविदा आधारित भर्ती की यह कार्य योजना किसी भी रूप से देश जनमानस व भारतीय सेना के हित में नही है। ऐसे में सरकार का इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए ऐसी योजना को अमलीजामा नही पहनाना चाहिए।
राजस्थान सहित देश भर मे विगत दो वर्षो से भारतीय सेना मे सेना भर्ती रेलियों का आयोजन नही होने से राष्ट्र की सेवा के लिए सेना मे जाने के इच्छुक युवाओं के सपनो को गहरा आघात लगा है ऐसे मे युवाओं को सेना में जाने के लिए दो वर्ष की आयु में शिथिलता देते हुए जल्द से जल्द पहले की भांति सेना भर्ती रेलियों का आयोजन प्रारम्भ करवाया जावें।
राजस्थान सहित देश के कई सेना भर्ती केन्द्रो द्वारा करवाई गई सेना भर्ती रेलियों का आयोजन अधूरा पडा है। ऐसे में अधूरी भर्तीयों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए साथ ही नौ सेना की भर्तीयो का आयोजन भी शुरू किया जाए साथ ही पुराने पैटर्न पर शीघ्र 2 वर्ष की आयु मे शिथिलता देते हुए सेना भर्ती रेलियों केा प्रारम्भ किया जाने हेतु मांग की।
ज्ञापन सौपते समय सागर चौधरी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, हर्षल पिचाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री, एसएम प्रभारी अजय जाट, गंगरार ब्लॉक अध्यक्ष रतन जाट, रतन सेन, रतन जाट, शिवम चौधरी, सुनील जाट, रतन रतनखेडी, रामेश्वर, पप्पु जाट, महावीर वैष्णव, मुकेश जाट, देवीलाल, कैलाश, कन्हैयालाल भील, पिन्टू जाट, नारायण जाट, सुरेश भील कन्हैयालाल भील आदि कई संख्या में मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ