चित्तौड़गढ़। वैसे तो कई जगहों पर मृत्युभोज के आयोजन होते रहे हैं लेकिन यदि गांव में मृत्युभोज का आयोजन होने वाला हो और गांव वाले ही इसके विरोध में उतर जाए तो इसे क्या कहा जाएगा। दरहसल ऐसा ही एक मामला कपासन तहसील की उमण्ड ग्राम पंचायत के रघुनाथपुरा गांव में बीती रात को देखने को मिला। जहाँ गांव में होने वाले मृत्युभोज के खिलाफ युवाओं और मोतबीर लोगों ने इसके विरोध की हुंकार भरी हैं। एसडीएम को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में उल्लेख किया कि रघुनाथपुरा (सिंधियों का खेड़ा) गांव के एक बुजर्ग न्याज मोहम्मद का गत 21 मई को इंतकाल हो गया। जिनके पुत्र रज्जाक मोहम्मद व पप्पू खां द्वारा आगामी 19 व 20 जून को मृत्युभोज किया जा रहा हैं। जिसकी भनक गांव के युवाओं और मोतबीर लोगों को लगी तो उन्होंने मृत्युभोज गांव में ना हो इसके लिए बीती रात को गांव में एकत्र हुए और युवाओं और मोतबीर लोगों द्वारा मृत्युभोज करने का विरोध किया गया। बीती रात को गांव के मोहम्मद खां, जमील खां, रईस मोहम्मद, इनायत खां, मुस्तकीम, मुंशी खां, अयूब खान सहित कई मोतबीर व युवाओं ने एक बैठक आयोजित की और गांव में आयोजित होने वाले मृत्युभोज को रुकवाने को लेकर कानूनी कार्यवाही करने हेतु एसडीएम कपासन के नाम ज्ञापन तैयार किया। आज बड़ी संख्या में लोग कपासन एसडीएम को गांव में हो रहे मृत्युभोज को लेकर कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए इसे रुकवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपेंगे। रात्रि को बैठक में बाबू खां, रुस्तम, मुबारिक खां, शराफत मोहम्मद, हनीफ खां, आरिफ खान, साजिद, सद्दाम, फय्याज खान, राजू, अयूब खां, बबलू खां, साबिर खान, याकूब खान, अल्ताफ, अरमान, सलमान सहित कई गांव के मोतबीर व युवा मौजूद रहे।
वहीं रघुनाथपुरा गांव के दूसरे पक्ष के मोतिबर लोगों व रज्जाक खान ने बताया कि वह मृत्युभोज का आयोजन नही कर रहे हैं। उनके खिलाफ दूसरे पक्ष की ओर से झूठी शिकायत की जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ