वृक्ष-मित्रों ने 51 पौधे लगाकर 51 वां पौधारोपण कार्यक्रम किया

चित्तौड़गढ़। जन चेतना सेवा समिति के वृक्ष मित्रों ने स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल गंगरार विद्यालय परिवार के आमंत्रण पर परिसर में 51 पौधे लगाये गए। जिनमें अमलतास, करंज, कचनार, जामुन, आम, पिपल, बरगद, नीम आदि के पौधों का पौधारोपण किया। इस दौरान विद्यालय के संस्था प्रधान मनोज कुमार शर्मा एवं प्रकाश चन्द्र, रामकेश मीणा, देशबन्दू,रणवीरसिंह, जयप्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश सहित विद्यालय के विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा। वृक्ष-मित्र शिवराम वैष्णव ने बताया कि समिति के वरिष्ठ वृक्ष मित्र शम्भु दास वैष्णव के सानिध्य में कार्यक्रम किया गया। जिसमें वृक्ष मित्र पवन कुमार लक्षकार वे संदीप जांगिड़ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ