चोरों की धमाल : 16 तोला सोना, 4 किलो चांदी सहित साढ़े 32 लाख से अधिक की नकदी पर चोरों ने हाथ किया साफ


डूंगला, (विमल नलवाया)। कस्बे में प्रेमनगर से पुरानी तहसील जाने वाले मार्ग पर प्राचीन नाले के पास एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपए के जेवर एवं लाखों रुपए की नकदी चुरा ली। 
कस्बा निवासी श्रीलाल गायरी पिता मोतीलाल गायरी के मकान पर अज्ञात चोरों ने मध्य रात्रि में वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपए की नगदी चुरा ली। चोरों ने 32.65 लाख रूपये की नकदी चुरा ली। इसके अलावा 16 तोला सोने के आभूषण एवं 4 किलो 200 ग्राम चांदी के आभूषण चोरों ने चुरा लिये। चोर मकान में कैसे घुसे इसका पता नहीं चल पाया लेकिन सभी घर वाले अंदर ही सो रहे थे। एक कमरे के ताला लगा हुआ था जिसके बाहर लाल की पत्नी सो रही थी। चोरों ने उक्त कमरे का ताला तोड़कर अंदर अलमारी एवं बक्सों के ताले खोलकर वहां रखी नगदी एवं आभूषण चुरा लिये। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी। बाद में श्रीलाल की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। दोपहर बाद पुलिस उप अधीक्षक नागेंद्र कुमार, मंगलवाड़ सीआई रमेश कविया आदि भी घटनास्थल पर पहुंचे व मौका मुआयना किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ