महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा राज्य स्तरीय नेत्रदान संग्रहण का एमओयू, चित्तौड़गढ़ से होगी लॉन्चिंग



चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय संस्था महावीर इंटरनेशनल अपनी स्थापना का 47 वां स्थापना वर्ष देश विदेश में 10 दिवसीय सेवा कार्य के तहत मना रहा है।
ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ में भी विभिन्न कार्यक्रम में कल 10 जुलाई 22 को पूर्वाह  11 बजे महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय ओछ्ड़ी परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान के साथ महावीर इंटरनेशनल अपेक्स का एक एमओयू किया जाएगा। जिसके तहत राजस्थान भर में महावीर इंटरनेशनल के केंद्र आई डोनेशन करवाने के लिए चैप्टर के रूप में काम करेंगे। प्रदेश स्तर पर होने वाले इस पायलट प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग चित्तौड़गढ़ से की जा रही है। 
समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल होंगे। अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल के अंतर राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ के प्राचार्य डॉ विजय गुप्ता, वंडर सीमेंट निंबाहेड़ा के यूनिट हेड नितिन जैन, आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान के महासचिव ललित कोठारी और भी अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
इस विशेष समारोह में महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारी एवं जॉन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ के माध्यम से अब तक जिन वीर/वीरा सदस्यों ने देहदान का संकल्प किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा साथ ही संस्थापक सदस्यो का भी अभिनन्दन  किया जाएगा। चिकित्सालय परिसर में संस्था के ही दिवंगत सदस्य देहदानी वीर यशपाल बापना की स्मृति में वृक्षारोपण किया जाएगा। संस्था का ध्वजारोहण भी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ