नवोदय विद्यालय में बच्चों का चयन होने पर किया स्वागत

गंगरार, (चन्द्र प्रकाश धोबी)। नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा में गंगरार में संचालित हो रहे एम2 प्रयास निशुल्क शिक्षण संस्थान का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा। इस संस्था से 24 बच्चों का चयन नवोदय प्रवेश हेतु हुआ। प्रथम रैंक भी एम2 प्रयास की ही रही। शुक्रवार को आए नवोदय के प्रवेश परीक्षा परिणाम में एम 2 प्रयास निशुल्क शिक्षा संस्थान के 24 बच्चे परीक्षा में सफल हुए। इसके लिए एम 2 प्रयास के मनोज मीणा और उनके साथी राहुल धाकड़, शिवलाल सालवी, दीपक शर्मा व युवराज सिंह का क्षेत्रवासियों की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्वजिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, चोगावड़ी सरपंच बहादुर सिंह राणावत, गंगरार मंडल महामंत्री हिम्मत सिंह चौहान व भूपेंद्र कुमार सालवी, बालों का साँवता सरपंच कुकाराम रेगर, पूर्व सरपंच सुदरी रतन लाल जाट,जोजरो खेड़ा उपसरपंच गेरू लाल अहीर, रणजीत सिंह, कुलदीप चतुर्वेदी,जितेन्द्र सिंह नीमड़ी खेड़ा, विकास सालवी,उत्तम सिंह चौहान और सभी क्षेत्र वासियों ने स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ