चित्तौड़गढ़। मुख्यालय पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का राजस्थान धरोहर संरक्षण संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने अवलोकन किया।
राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में कार्य में लगे हुए प्रबंधन के कर्मचारियों ने पूरे मेडिकल कॉलेज को कार्य के गति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में 75% कार्य पूरा हो चुका है तथा जल्द ही सम्पूर्ण निर्माण पूरा हो जाएगा।
अध्यक्ष राजस्थान धरोहर सरंक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने निर्माणाधीन कॉलेज के बॉयज होस्टल, गर्ल्स हॉस्टल, कोचिंग क्लास रूम, क्लास रूम सम्पूर्ण परिसर का विस्तार से अवलोकन करते हुए जानकारी ली।
मेडिकल कॉलेज के अवलोकन के समय शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मुंदड़ा, सभापति संदीप शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेशनाथ योगी, पार्षद संदीप सिंह शम्मी, सरपँच गोपाल कुमावत, चीफ एनरोलर महावीर सिंह डेलवास, नवरतन जीनगर आदि थे।
0 टिप्पणियाँ