एनएसयूआई ने प्रवेश फार्म की अंतिम तिथी बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा एन.एस.यु.आई पदाधिकारियों ने शनिवार को ड़ाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुॅचकर प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथी बढ़ाने की मांग को लेकर उच्च षिक्षा विभाग के आयुक्त के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौपा।
छात्र नेता अजय सिंह ने बताया की केंन्द्रीय माध्यमिक षिक्षा बोर्ड के 12 वी परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुए हैं और साथ ही कई छात्र-छात्रओं को जानकारी के अभाव में या दस्तावेजो के अभाव में प्रवेष फार्म का आवेदन नही कर पाएं है। साथ ही प्रतिवर्ष प्रति सीट पर आने वाले आवेदनों के मुकाबले इस वर्ष केवल 30 प्रतिशत आवेदन ही प्राप्त हुए है। प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथी 09 जून 2022 थी, इसलिए एन.एस.यु.आई. पदाधिकारियों ने छात्र हितों का ध्यान रखते हुए अंतिम तिथी को कम सेे कम 7 दिनो के लिए बढ़ाये जाने की मांग की है। 
उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त के नाम निम्बाहेड़ा एन.एस.यु.आई पदाधिकारियों द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन देने के पश्चात लगभग एक घटे के भीतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथी 16 जुलाई कर दी गई है। प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्म भरने की तिथी बढ़ने पर महाविद्यालय में आवेदन कर रहे छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अषोक गहलोत, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, क्षेत्रीय विधायक एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एव निम्बाहेड़ा एन.एस.यू.आई पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी, छात्र संघ अध्यक्ष साजन सोनी, इंद्रमल धाकड, दीपक धाकड़, कपिल मुलानी, आयुष शर्मा, आशुतोष टांक, नरेंद्र धाकड़, दुर्गेश मेनारिया, मयंक चावला, लोकेश जाट विनोद धाकड़ इत्यादि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ