चित्तौड़गढ़। राजस्थान के साहित्य मनीषी एवं जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व साहित्य विभागाध्यक्ष प्रो.तारा शंकर शर्मा पांडे को कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला है। सर्च कमेटी के अनुशंसा एवं प्रबन्ध बोर्ड के निर्णय अनुसार प्रो ताराशंकर शर्मा को कुलपति पद पर नियुक्ति मिली है। इन्होंने संस्कृत क्षेत्र के लिए विशिष्ट योगदान देकर समूचे देश विदेश में ख्याति प्राप्त किया है। विश्विद्यालय प्रवक्ता डॉ मृत्युञ्जय तिवारी ने बताया कि प्रो शर्मा द्वारा रचित संस्कृत ग्रंथों को राज्य एवं देश में विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत है। प्रो ताराशंकर शर्मा ने कुलपति का पदभार ग्रहण कर विश्वास दिलाया कि उनके निर्देशन में विश्वविद्यालय नियमित रूप से नए नए आयाम छुएगा।
0 टिप्पणियाँ