मेवाड़ शूटिंग क्लब राइफल, पिस्टलशूटिंग रेंज का उद्घाटन


चित्तौड़गढ़। भक्ति, शक्ति की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ में मेवाड़ शूटिंग क्लब ने उदयपुर, बाँसवाड़ा के बाद अपनी शाखा का विस्तार करते हुए चित्तौड़गढ़ में नई शूटिंग रेंज की स्थापना की। चंद्रभारती महाराज हजारेश्वर महादेव मंदिर चित्तौड़गढ़ ने आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने रिबिन काटकर, पिस्टल से फायर कर रेंज का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम संयोजक विक्रम सिंह देवड़ा ने बताया की विशिष्ट अतिथि चंद्रवीर सिंह करेलिया, वीरमदेव सिंह थाना, यदुराज सिंह थाना, महाराज सहदेव सिंह नारेला, विश्वनाथ पप्सा टांक थे।
रेंज के मेंबर रविंद्रप्रताप सिंह बाठेड़ा ने बताया की मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिले में इस शूटिंग रेंज के खुलने से खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। एनआईएस कोच और मेवाड़ शूटिंग क्लब के प्रबंधक जितेन्द्र सिंह मायदा ने बताया की यह एक ओलंपिक और व्यक्तिगत खेल है। चित्तौड़गढ़ शहर में निशानेबाजी खेल की नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 10 मीटर एयर राइफल और पिस्टल से चित्तौड़ के खिलाड़ी अपने निशाने साधेंगे। साथ ही बताया की चित्तौड़गढ़ की बेटी मूमल चुण्डावत राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज है जो शुरुआत में निशानेबाजी खेल के अभ्यास के लिए चित्तौड़गढ़ से उदयपुर बीएन शूटिंग रेंज पर जाती थी। निशानेबाजी खेल में विद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर की कई प्रतियोगिताएँ आयोजित होती है। अब ऐसे सभी निशानेबाज चित्तौड़गढ़ से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, चित्तौड़गढ़ में ही अपना अभ्यास कर सकेंगे क्लब के विक्रमप्रताप सिंह ने बताया की इस खेल को 8 वर्ष की उम्र से शुरू किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ