अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन : डांगी को युवा जिलाध्यक्ष और बल्दवा को बनाया जिला महामंत्री


चित्तौड़गढ़।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष एन के गुप्ता,संभागीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल व प्रांतीय युवा अध्यक्ष जे डी माहेश्वरी ने प्रांतीय उपाध्यक्ष ड़ॉ आई एम सेठिया, प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष गजेंद्र बाघमार , प्रांतीय युवा मंत्री दीपक अग्रवाल व जिला अध्यक्ष सुनील जागेटिया जिला महामंत्री सीए नितेश सेठिया ने कार्यकरणी का विस्तार किया हैं। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों की अनुशंषा पर हेमंत डांगी को युवा शाखा जिला अध्यक्ष और निलेश बल्दवा को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया हैं। हेमंत डांगी के अनुसार शीघ्र ही तहसील स्तर पर युवा इकाई का गठन करने व जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ