महावीर इंटरनेशनल अपेक्स का एमओयू, पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय संस्था महावीर इंटरनेशनल अपनी स्थापना का 47 वां स्थापना वर्ष देश विदेश में 10 दिवसीय सेवा कार्य के तहत मना रहा है।
ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ में भी विभिन्न कार्यक्रम में आज महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय ओछ्ड़ी परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान के साथ महावीर इंटरनेशनल अपेक्स का एमओयू किया गया। जिसके तहत राजस्थान भर में महावीर इंटरनेशनल के केंद्र आई डोनेशन करवाने के लिए चैप्टर के रूप में काम करेंगे। प्रदेश स्तर पर होने वाले इस पायलट प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग चित्तौड़गढ़ से की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने महावीर इंटर नेशनल को बधाई देते हुए कहा की धर्म के लिए लड़ना आसान है पर धर्म के साथ जीना मुश्किल है। जैन समाज नि: स्वार्थ सेवा कार्य के लिए जाना जाता है। अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल के अंतर राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने संस्था की कार्यो की जानकारी देते हुए सदस्यों को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर एमओयू को सार्थक बनाने के लिए पहल करने के लिए कहा।
 विशिष्ट अतिथियों में मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ के प्राचार्य डॉ विजय गुप्ता, वंडर सीमेंट निंबाहेड़ा के यूनिट हेड  नितिन जैन, आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान के महासचिव ललित कोठारी ने भी नेत्र दान की आवश्यकता एवं आई बैंक सोसाइटी के कार्यो को विस्तार से बताया।
इस विशेष समारोह में महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारी एवं जॉन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ के सचिव वीर के. एम. जैन ने बताया कि अब तक जिन वीर/ वीरा सदस्यों ने देहदान का संकल्प किया है उन्हें सम्मानित किया गया। संस्थापक का भी अभिनन्दन किया गया। चिकित्सालय परिसर में संस्था के ही दिवंगत सदस्य देहदानी वीर यशपाल बापना की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया और संस्था का ध्वजारोहण भी किया गया। संस्था के चित्तौड़ केन्द्र के अद्यक्ष अभय संचेती ने महावीर इंटर नेशनल चित्तौड़ द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान किये गये कार्य के बारे मै बताया संचालन सी एम रांका ने किया आभार सह सचिव प्रवीण जैन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ