ओडिसी की अन्तर्राष्ट्रीय नृत्यांगना शताब्दी मलिक द्वारा जिले के सरकारी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रस्तुतियां

चित्तौड़गढ़। सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चर अमंग्स यूथ स्पिक मैके के तत्वावधान में क्लासिकल डांस ओडिसी की अन्तर्राष्ट्रीय नृत्यांगना शताब्दी मलिक की बारह कार्यशाला प्रस्तुतियां चित्तौड़गढ़ जिले में आयोजित की जा रही है। स्पिक मैके के जिला अध्यक्ष गोविन्द लाल गदिया ने बताया कि ये प्रस्तुतिया जिले के विभिन्न विद्यालयों में निशुल्क आयोजित की जाती है पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होती है। पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य  जे.पी. भटनागर ने बताया कि सोमवार ग्यारह जुलाई को प्रथम प्रस्तुति सवा दस बजे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कीरखेडा में आयोज्य है। दूसरी प्रस्तुति साढ़े ग्यारह बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोई खेड़ा में होगी।
समन्वयक दिनेश खत्री ने बताया कि दोनों विद्यालयों में तैयारियां पूर्ण हो चुकी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ