भाजपा मण्डल गंगरार की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न


गंगरार, (चंद्र प्रकाश धोबी)। श्री शारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी मण्डल गंगरार की कार्यसमिति बैठक मण्डल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस कार्यसमिति में मण्डल के प्रत्येक बूथ के सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें बूथ समितियों के गठन व पन्ना प्रमुख नियुक्ति को तय समय मे पूर्ण करने हेतु जोर दिया गया।
 कार्यसमिति में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, विशिष्ट अतिथि मण्डल प्रभारी नरेन्द्र पोखरना, पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान, पूर्व जिला महामंत्री देवीसिंह राणावत, जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया,पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, मण्डल महामंत्री भूपेन्द्र सालवी, हिम्मत सिंह चौहान व बन्नालाल रायका, पूर्व महामंत्री रतन लाल सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष शंभुलाल रायका, कैलाश जाट, मण्डल मंत्री कालूराम अहीर, पूर्व उपप्रधान रतन सिंह सोलंकी, पूर्व कोषाध्यक्ष बाबु लाल बालोटिया, पूर्व मण्डल मंत्री योगेश व्यास, भाजयुमो जिला आई टी संयोजक कुलदीप चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा, मन की बात प्रभारी महावीर शर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान,संतोष कुमार शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रतन लाल जाट, एस टी मोर्चा अध्यक्ष परमेश्वर मीणा, बोलो का साँवता सरपंच कुकाराम रेगर, पूर्व सरपंच रतनलाल जाट सहित सभी शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ