अमन-चैन और भाईचारे की दुआओं के साथ मनाया ईद उल अजहा का त्यौहार


चित्तौड़गढ़। शहर गंभीरी नदी के तट स्थित ईदगाह में सैकड़ों की संख्या में ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा कर के मनाया गया। अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान के प्रवक्ता रिजवान अशरफी ने बताया कि ईद की नमाज शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिस्ती करीमी द्वारा अदा की गई। नमाज से पूर्व मौलाना रसीद बरकाती ने ईद उल अजहा पर होने वाली कुर्बानी का महत्व बताते हुए तकरीर पेश की। ईद की नमाज के बाद शहर काजी द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले व देश भर के लिए अमन चैन, भाईचारे व अच्छी बारिश के लिए दुआ मांगी गई। अंत में अंजुमन सेकेट्री फैज मोहम्मद द्वारा नमाज के दौरान उपस्थित राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाडावत, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, सभापति संदीप शर्मा आदि उपस्थित प्रशासन को ईद की मुबारक बाद पेश की। ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले लगा कर ईद की मुबारक बाद दी। इस दौरान अंजुमन कमिटी के जाकिर हुसैन, शाहिद लौहार, इम्तियाज लौहार, सिद्दिक नूरी, मुर्तजा खान, सादिक खान आदि उपस्थित रहे।वही गोल प्याऊ स्थित हजरत काजी चल फिर शाह दरगाह में मौलाना युनुस राजा व शहर की सभी मस्जिदों में मस्जिद के इमाम द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ