निंबाहेड़ा। श्री कल्लाजी वेदपीठ एवं शोध संस्थान के नवप्रवेशित 55 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार आषाढ़ शुक्ला दशमी को श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के यज्ञशाला परिसर में श्री ठाकुरजी की सन्निधि में सम्पन्न हुआ। यज्ञोपवीत संस्कार में प्रधान यजमान की भूमिका में आशीष कोठारी बस्सी वाले एवं उनके परिवार की सहभागिता रही। यज्ञोपवीत संस्कार में जब नवबटुकगण भिक्षा लेते समय उच्चारण माता भवती भिक्षां देही कर रहे थे, तो उस समय का दृश्य महर्षि सांदीपनी के आश्रम की तरह प्रतीत हो रहा था। कार्यक्रम में गुरुमंत्र दीक्षा उपरांत बड़ीसादड़ी से पधारे वैष्णव संत श्री सुदर्शनाचार्य ने नवबटुकों को आशीष प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री कल्ला जी वैदिक विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कैलाश मूंदड़ा, मनोज न्याती, सूरज सोनी, कैलाश बांगड़, बंटी समदानी इत्यादि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ