कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ स्थित औलिया मस्जिद में नगर व आस-पास गाँवो के सैकड़ों लोगों ने ईदुल अज़हा की नमाज अदा कर मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार प्रातः 8ः15 बजे मौलाना अब्दुल सत्तार अशरफी की ईमामत मे ईद की नमाज़ अदा की गई। मौलाना अंसार आलम ने नात शरीफ पेश की। आस्ताना ऐ आलिया मे सलातो सलाम के बाद आम मुसलमान की जानिब से चादर पेश कर हज़रत इब्राहिम अ.स. आले इब्राहिम एवं बाबा हुजूर के वसीले से मुल्क मे अमनो सुकून व बरसात की दुआ की तो पूरा दरगाह परिसर आमीन-आमीन की सदा से गूंज उठा। इस मौके पर पुलिस प्रशासन का माकूल इंतजाम रहा।
0 टिप्पणियाँ