रावतभाटा, (मुदस्सर अहमद)। चित्तौड़गढ़ जिले से निकलने वाली चम्बल नदी पर स्थित राणा प्रताप सागर बांध में पानी की आवक के बाद मंगलवार दोपहर को 16 गेट खोल दिये गये। प्रशासन ने लोगों को बांध के निचली सड़क पर नहीं जाने की हिदायत दी है। वहीं पनबिजली घर मेें पानी भरने की संभावनाओ को देखते हुए राजस्थान परमाणु बिजलीघर से 9 पम्प मंगवाएं गए ताकि मशीनों को डूबने से बचाया जा सके। अधिशाषी अभियंता आशीष जैन, डीएसपी जाबरमल यादव, राजस्थान परमाणु बिजलीघर अधिकारी, फायर अधिकारी पम्प लेकर पन बिजलीघर पहुंचे और व्यवस्थाएं देखी। उन्होनें बताया कि 4 पम्प बिजली से चलने वाले और 5 पम्प डीजल चलित है। जिनकों जरूरत पड़ने पर उपयोग लिया जायेगा। वहीं दूसरी और गेट खोले जाने के बाद रावतभाटा इलाके के निचले गांव जावरा गांव को खाली कराकर वहां पर निवास करने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। पानी की आवक को देखते हुए सीआईएसएफ को भी अलर्ट मोड पर रखा है।
0 टिप्पणियाँ