चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत देवरी में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2022 की तैयारी बैठक पीईईओ श्रीमती मीनाक्षी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें कार्यक्रम की तैयारी के अन्तर्गत विभिन्न समितियां गठित की गई साथ ही खेल मेदान, भामाशाह सहयोग, टीमों की जानकारी एवं सूचना के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। जानकारी देते हुए ठुकरावा विद्यालय संस्था प्रधान रतनलाल सालवी ने बताया कि तैयारी बैठक में पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों के स्टाॅफ, जनप्रतिनिधि, एसएमसी सदस्य, ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक आदि ने भाग लिया। देवरी व्याख्याता अशोक कुमार शर्मा ने समिति के कार्य एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। वरिष्ठ शाशि गणपतलाल खटीक ने टीमों की जानकारी व खेल की बारिकियां व नियम बताये और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत तौर पर सूचित करने की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम मुख्य आयोजन संयोजक देवरी प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी वर्मा ने सभी जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन व्याख्याता अशोक कुमार शर्मा ने किया। अंत में आभार व्याख्याता चन्दा सालवी ने व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ