मंगलवार तक गम्भीरी नदी के 4 बड़े हाइड्रोलिक गेट 2-2 मीटर तक खोल कर पानी की निकासी की जा रही थी। मंगलवार शाम को दो बड़े हाइड्रोलिक गेट बंद कर दिए थे। ऊपरी इलाकों से पानी की कम आवक होने से आज सुबह गंभीरी बांध के दो बड़े हाइड्रोलिक गेट को भी बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही गंभीरी डेम पर वर्तमान में केवल 6 छोटे गेट खोल रखे हैं। इसके अलावा गंभीरी डेम पर एक फीट की चादर चल रही है।
0 टिप्पणियाँ