इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के परमानंद धाकड़ को 1969 मत मिले जबकि एनएसयूआई के कोमल कंवर राणावत को 1348 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर 621 मतों से धाकड़ को जीत मिली। महासचिव के लिए एबीवीपी के देवेंद्र सिंह राठौड़ को 2060 मत जबकि एनएसयूआई के पवन धोबी को 571 मत मिले इसी पद पर तीसरे उम्मीदवार इरफान खान को 684 मत मिले। इस पद के लिए एबीवीपी के राठौड़ को 1376 मतों से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद के लिए एबीबीपी की किरण खटीक को 2404 और एनएसयूआई के प्रकाश गाडरी को 928 मत मिले। इस पद के लिए किरण खटीक 1476 मतों से जीत दर्ज की।
निर्वाचन अधिकारी ने जीते प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। वही जीते उम्मीदवार कॉलेज से बाहर आते ही एबीबीपी कार्यकर्त्ताओं ने कंधो पर उठा लिया। विधायक चन्द्रभान सिंह को भी कार्यकर्त्ताओं ने कंधे पर उठा लिया।
इस दौरान सदर थाना पुलिस जाब्ता सहित अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
0 टिप्पणियाँ