दिल्ली में हल्ला बोल महारैली तथा छात्रसंघ व जीएसएस चुनाव को लेकर बैठक

चित्तौड़गढ़। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली में हल्ला बोल महारैली और चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सरपंचगणों, वार्ड पंचों, पंचायत समिति सदस्य व प्रत्याशियों नगर परिषद के समस्त पार्षदगण, प्रत्याशीगण समस्त जनप्रतिनिधि की आवश्यक बैठक अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में बैठक  आयोजित हुई।
 राज्यमंत्री ने कहा कि
छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के पूरे पैनल को विजयी बनाने हेतु प्रचार-प्रसार में जुट जाए क्योंकि छात्रसंघ चुनाव होने से छात्रों के बीच एक प्रतिनिधि आता है जो छात्र-छात्राओं की प्रत्येक समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहता है व क्षेत्र को एक पढ़े-लिखे नेतृत्व करता भी मिलता है। जो आगे चलकर क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में उभरकर सामने आता है। जीएसएस के चुनावो में पूरी तरह कांग्रेस कार्यकर्ता अधिक संख्या में जीते इसके लिए जुट जाए तथा पहली बार होने जा रहे ग्रामीण ओलंपिक आने वाले युवा को समर्पित बजट एवं दिल्ली में आयोजित होने वाली मंहगाई को लेकर हल्ला बोल रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हो इसको लेकर कमर कसने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेशनाथ योगी, उपसभापति कैलाश पंवार, जिला महामंत्री नगेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व यूथ कांग्रेस लोकसभाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, बस्सी यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन सिंह तंवर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कविश शर्मा, सरपंच जनकसिंह, एनएसयूआई महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर अध्यक्ष प्रत्याशी विष्णु मेघवाल, कोमल राणावत, इरफान खान, प्रकाश गाडरी, कन्या महाविद्यालय की अध्यक्ष प्रत्याशी चन्दा बैरागी, फरहीन कुरेशी, डोना भांभी, समीरा बानू शेख, प्रधान भंवर लाल धाकड़, सरपंच रविराज सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह भाटी, आजाद पालीवाल, प्रवक्ता महेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पार्षद सुमंत सुवालका, बालमुकुंद मालीवाल, रणजीत लोट, कमल गुर्जर, गोविंद शर्मा, रामगोपाल लोहार, टिंकू धामानी, शैलेंद्र सिंह, विजय चौहान, संदीप सिंह शम्मी, कन्हैया लाल माली, उदय लाल रेगर, पिंटू विजयवर्गीय, राजेश सोनी, अहसान पठान, राजेश सरगरा, सुमित मीणा, शैलेंद्र राव, रोहित बोरिवाल, देवराज साहू, यूसुफ भैया, युवा नेता दिनेश सोनी, विमल जैन, दिनेश गुर्जर, सूरजमल जाट, राजीव बिग्रेड के रतनलाल जाट, मुकेश मदानिया, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, युवराज श्रीमाली, महावीर सिंह डेलवास, छात्र नेता अंकुश आदिवाल, खुमेंद्र गुर्जर, राजदीप सिंह, रघुवीर सिंह, शंभूलाल प्रजापत, नवरतन जीनगर, सुनील जाट, पार्षद राजू खटीक, रिजवान अशरफी, अकरम हुसैन, गजानंद शर्मा, दिनेश शर्मा, रफीक खान, गिरवर सिंह, गोरीलाल गुर्जर, गोपाल कुमावत, दीनदयाल जाट, संदीप पुरोहित, प्रदीप पुरोहित, रणजीत गारू सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता पार्षदगण सरपंचगण व कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्तिथि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ